रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

कोटद्वार में 9 लाख की स्मैक के साथ श्रीनगर डांग निवासी दो युवक गिरफ्तार

बीईएल रोड पर टाटा मोटर्स के पास चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता, 30.40 ग्राम स्मैक बरामद

पौड़ी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए श्रीनगर क्षेत्र के दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों के कब्जे से 30.40 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 9 लाख रुपये आंकी गई है।

आरोपियों की पहचान सौरभ पंवार और लकी भंडारी के रूप में हुई है।

दोनों श्रीनगर के न्यू ढांग क्षेत्र के निवासी हैं।

बीईएल रोड पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर और पुलिस उपाधीक्षक अस्मिता ममगाईं

के पर्यवेक्षण में कोतवाली कोटद्वार पुलिस तथा सीआईयू की संयुक्त टीम ने बीईएल रोड पर टाटा मोटर्स के पास चेकिंग की।

इस दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई।

पुलिस के अनुसार, लकी भंडारी के पास से 16.70 ग्राम और सौरभ पंवार के पास से 13.70 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली कोटद्वार में मुकदमा संख्या 255/2026 के

तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में मामला दर्ज किया है।

दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद चपराना, सीआईयू कोटद्वार के

उपनिरीक्षक सुशील चौधरी तथा मुख्य आरक्षी करण और योगेंद्र शामिल रहे।

https://regionalreporter.in/diet-gauchar-basic-computer-training-teachers-2026/
https://youtu.be/ou8Rffty-a4?si=j_qsiK7sCUfzhnkp
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *