रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

जमीन विवाद में हरक सिंह रावत का नाम, पत्नी दीप्ति देंगी कानूनी जवाब

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत की पत्नी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ति रावत ने सोशल मीडिया पर

चल रहे जमीन विवाद से जुड़े दावों पर कड़ी आपत्ति जताई है।

उन्होंने कहा कि एक महिला को सोशल मीडिया पर हरक सिंह रावत की पत्नी बताकर जमीन हड़पने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

इस तरह की भ्रामक जानकारी से उन्हें और उनके परिवार को मानसिक पीड़ा पहुंची है।

दीप्ति रावत ने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी की जमीन नहीं हड़पी है।

उन्होंने सवाल उठाया कि यदि किसी महिला का जमीन विवाद है तो उसे उनका नाम और पहचान क्यों दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे आरोपों से उनकी प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है।

सम्मान के लिए न्यायालय जाएंगी दीप्ति

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दीप्ति रावत ने कहा कि वह हरक सिंह रावत की पत्नी हैं,

लेकिन जमीन हड़पने के आरोपों से जुड़ी महिला को उनकी पत्नी बताना गलत है।

यदि कोई महिला ऐसा दावा कर रही है तो उसे पूरे तथ्य सामने रखने चाहिए।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार से उनके परिवार को मानसिक परेशानी हुई है।

अपने सम्मान और प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए वह न्यायालय की शरण लेंगी।

उन्होंने झूठे आरोपों और इस तरह के प्रचार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही।

दीप्ति रावत के इस बयान के बाद जमीन विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बीच मामला अब कानूनी मोड़ ले सकता है।

https://regionalreporter.in/kishau-dam-project-protest-kanau-villagers/
https://youtu.be/RnuNDQR0p58?si=kW55aL9crdauMpAH
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *