बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कीर्तिनगर पुल के समीप देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
जानकारी के अनुसार, रॉन्ग साइड से आ रहे एक वाहन ने विधायक की कार को टक्कर मार दी। हादसे में विधायक को हल्की चोटें आई हैं।

बताया जा रहा है कि सामने से गलत दिशा में आ रहे वाहन की टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हालांकि, राहत की बात यह रही कि विधायक विनोद कंडारी सुरक्षित हैं। उन्हें हल्की चोटें आई हैं और हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।















Leave a Reply