रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

नाराज बेटे को नहर में कूदता देख पिता ने बचाने के लिए लगाई छलांग

दोनों का नहीं मिला कोई सुराग
रीजनल रिपोर्टर ब्यूरो

देहरादून के विकासनगर में बुधवार रात ढ़करानी कोर्ट पुल के पास पिता और पुत्र शक्ति नहर में कूद गए। बेटा घर से नाराज होकर शक्ति नहर किनारे बैठा था। पिता वहां पहुंचे तो उन्हें देखते ही वह नहर में कूद गया। उसे बचाने के लिए पिता भी नहर में कूद गए।

https://youtube.com/shorts/eAT_QnY2otM?si=8r-95kIbCemRsgdi

विस्तार
पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, शिव कुमार (30 वर्ष) निवासी हरिपुर विकास नगर अपने घर से नाराज होकर शक्ति नहर किनारे बैठा था।

जैसे ही उसके पिता बालक राम ( 58 वर्ष) उसे ढूंढने के लिए वहां पहुंचे तो उन्हें देखते ही वह शक्ति नहर में कूद गया। उसे बचाने के लिए उसके पिता भी अपने बेटे को बचाने के लिए भी शक्ति नहर में कूद गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ द्वारा दोनों की तलाश में सर्च अभियान शुरू किया गया, परन्तु दोनों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

https://regionalreporter.in/successful-rescue-of-vehicles-stuck-in-a-ditch-near-tehri-saknidhar/
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *