रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

पीएमश्री स्कूल के मिड-डे मील में मिली वित्तीय अनियमितताएं

मिड-डे मील में वित्तीय अनियमितताएं मिलने पर भगवानपुर क्षेत्र के पीएमश्री स्कूल के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्हें स्कूल से हटाकर उप शिक्षा अधिकारी रुड़की कार्यालय में अटैच किया गया है।

समिति की ओर से 17 अगस्त को खंड शिक्षा अधिकारी भगवानपुर को जांच रिपोर्ट सौंप दी गई। जिसमें मिड-डे मील समेत अन्य योजनाओं में गड़बड़ियां पाई गई थीं

इसके बाद उपशिक्षा अधिकारी भगवानपुर की ओर से प्रधानाध्यापक अनिल कुमार चौहान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। 24 अगस्त को प्रधानाध्यापक की ओर से अपना पक्ष रखा गया।

यह कदम जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक द्वारा उठाया गया है, ताकि जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके। जिला शिक्षा अधिकारी ने अंतिम जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी लक्सर को नामित किया है। उन्हें प्रधानाध्यापक को आरोप पत्र जारी करते हुए जांच कर जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

https://regionalreporter.in/players-who-participated-in-paris-olympics-were-honored/
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *