रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

कीर्ति चक्र विजेता मेजर दिग्विजय रावत का भव्य नागरिक सम्मान समारोह

रीजनल रिपोर्टर ब्यूरो

कीर्ति चक्र विजेता मेजर दिग्विजय रावत का आज 31 अगस्त सायं 5 बजे शरार्फ धर्मशाला श्रीनगर गढ़वाल में भव्य नागरिक सम्मान किया जा रहा है।

उत्तराखंड के वीर सपूत मेजर दिग्विजय सिंह रावत को उनके अद्वितीय साहस के लिए महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 5 जुलाई, 2024 को राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में कीर्ति चक्र से सम्मानित किया था।

मेजर दिग्विजय सिंह रावत, 21वीं बटालियन पैराशूट रेजिमेंट (स्पेशल फोर्सेज) में तैनात हैं। वे मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल जिले के धूमाकोट क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने स्कूली शिक्षा श्रीनगर गढ़वाल से ग्रहण की। डांग में उनका घर है, जहां उनके माता-पिता रहते हैं। उनके पिता दिगंबर सिंह रावत हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के खेल विभाग से प्रशिक्षक के रूप में 2019 में सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनकी माता विजयलक्ष्मी रावत अवकाश प्राप्त शिक्षिका हैं।

इस कार्यक्रम के संयोजक अनिल स्वामी ने बताया कि, कीर्ति चक्र विजेता मेजर दिग्विजय सिंह रावत का नागरिक अभिनन्दन हेतु सायं साढ़े चार बजे श्रीनगर नगर निगम से शोभायात्रा निकलेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभाषचंद्र नेगी, DIG एसएसबी श्रीनगर हैं।

सभी गणमान्य नागरिकों से अनुरोध है कि इस नागरिक अभिनन्दन समारोह में शामिल होकर इसे भव्य स्वरूप प्रदान करें। साथ ही यह भी सूचित करना है कि इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सोशल मीडिया पर भी किया जाएगा।

https://regionalreporter.in/tenure-of-municipal-body-administrators-extended-for-three-months/
https://youtu.be/kYpAMPzRlbo?si=3AXD6vgKe29KLrk-
Website |  + posts
2 comments

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *