रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

जौनसार-बावर के महासू देवता मंदिर में जागड़ा मेले का शुभारंभ

देव दर्शन के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब
120 करोड़ की लागत से हनोल मंदिर का होगा विकास : सतपाल महाराज
रीजनल रिपोर्टर ब्यूरो

देहरादून के विकासनगर में सीमांत तहसील क्षेत्र स्थित हनोल मंदिर में राजकीय मेला जागड़ा शुरू हो गया है। मंदिर में रात लगाने (रात्रि जागरण) के लिए जौनसार बावर, सीमांत हिमाचल प्रदेश, उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, देहरादून से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में दर्शन के लिए पहुंची हैं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी मेले में पहुंचे।पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि 120 करोड़ से हनोल मंदिर को मास्टर प्लान के तहत विकसित किया जाएगा। क्षेत्रीय ग्रामीणों को इससे रोजगार मिलेगा। यहां होटल उद्योग बड़े पैमाने पर आने वाला है। सरकार ने मेले का लाइव टेलीकास्ट कराया गया।

उन्होंने कहा कि, जौनसार बावर भी महाभारत की घटनाओं से आच्छादित है। यहां लाक्षागृह के रूप में लाखामंडल का उल्लेख मिलता है। इसे भी महाभारत सर्किट में शामिल किया जाएगा।

पहाड़ के पारंपरिक व्यंजनों को बढ़ावा देना चाहिए। झंगोरे की खीर को शाही भोजन के रूप में पहचान मिल रही। लोग मंडुआ नहीं खाते थे, बोलते थे यह काला अनाज है। लेकिन आज वही झंगोरा घर-घर में खाया जा रहा है। पर्यटन को बढ़ाएं, अथिति सत्कार को बढ़ाएं, यह हमारी पहचान है। हमें आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है।

https://regionalreporter.in/children-go-to-school-through-landslide-roads/
https://youtu.be/y9-DuSHeJJE?si=HT4og1He0cSbhLB0
Website |  + posts
One comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *