रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

सीता माता की खोज में हनुमान जी पहुंचे लंका में

अरुण मिश्रा

मां नंदा मांगल योग समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला के मंचन में राम हनुमान सुग्रीव मिलाप के बाद हनुमान जी रावण की लंका अशोक वाटिका में पहुंचे जहां पर उन्होंने राम की निशानी अंगूठी सीता मैया को भेंट की।

7 अक्टूबर से समिति की महिलाओं द्वारा आयोजित रामलीला में रविवार को भगवान राम हनुमान के मिलन की शानदार प्रस्तुति दी गई। रामलीला के मंचन देखने को दूर दराज से भारी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं।

लीला में राम की भूमिका में तनुजा मेंटानी लक्ष्मण वीरा परसवान रावण की भूमिका में मुन्नी बिष्ट हनुमान पुष्पा कनवासी के अलावा अन्य कलाकारों की शानदार प्रस्तुति रही।

इस मौके पर सीमा गोसाई, बबीता पंवार, संगीता बहुगुणा, मुन्नी कंडारी, मीना नौटियाल, गुड्डी भंडारी, शशी नेगी, सुशीला मेवाड़, सरोजनी भंडारी, सीमा गोसाई, सनु नेगी के अलावा भारी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

https://regionalreporter.in/2-indigo-flight-received-bomb-threat/
https://youtu.be/kYpAMPzRlbo?si=QID_5sGVaq63rWpQ
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *