रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

प्रदेश में 38वें राष्ट्रीय खेलों की तिथि हुई घोषित

प्रदेश में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक आयोजित होंगे 38वें राष्ट्रीय खेल
IOA ने आयोजन के लिए पांच कमेटियों का किया गठन
38वें राष्ट्रीय खेलों को यादगार बनाने में कोई भी कसर नहीं रखेगी सरकार: सीएम धामी

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन अगले वर्ष 28 जनवरी से 14 फरवरी तक होगा। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने मुख्यमंत्री धामी को लिखे एक पत्र में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की इन तिथियों पर अपनी अंतिम मुहर लगा दी है ।

विस्तार

उत्तराखंड में 38वें नेशनल गेम्स के आयोजन की तारीख पर भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने अपनी अंतिम मुहर लगा दी है। संघ की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक पत्र के माध्यम से यह सूचना दी गई है। आयोजन को सफल बनाने के लिए पांच विभिन्न कमेटियों का गठन भी भारतीय ओलंपिक संघ की ओर से कर दिया गया है।

बीते माह मुख्यमंत्री ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान संघ की अध्यक्ष डॉ पीटी उषा से मुलाकात कर राष्ट्रीय खेलों की तारीख घोषित किए जाने का अनुरोध किया था। डॉ पीटी उषा ने तभी आयोजन की प्रस्तावित तारीखों को सहर्ष स्वीकृति दे दी थी।

अब इस तिथि का औपचारिक एलान कर दिया गया है। अगले वर्ष 28 जनवरी से 14 फरवरी तक 38वें नेशनल गेम्स यहां आयोजित होंगे।

38वें नेशनल गेम्स के लिए पांच कमेटियों का गठन

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पांच विभिन्न कमेटियों का गठन कर दिया गया है। इनमें सुनैना की अध्यक्षता में गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी, मधुकांत पाठक की अध्यक्षता एनएसएफ/एसओए कोऑर्डिनेशन कमेटी, विथल शिरगोंकार की अध्यक्षता में प्रोटोकॉल कमेटी, सुश्री सुमन कौशिक की अध्यक्षता में सेफगार्डिंग कमेटी और आईएएस आरके सुधांशु की अध्यक्षता में प्रिवेंशन ऑफ मैनिपुलेशन ऑफ कंपीटिशन कमेटी गठित की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, उत्तराखंड में 38वें नेशनल गेम्स बेहद सफल और ऐतिहासिक होंगे। इस राष्ट्रीय खेल महाकुंभ के लिए उत्तराखण्ड पूरी तरह से तैयार है। राज्य सरकार इस आयोजन को यादगार बनाने में कोई भी कोर कसर बाकी नहीं रखेगी। जिन राज्यों में पिछले राष्ट्रीय खेल हुए हैं, उनके अनुभवों के आधार पर उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल बेहतर ढंग से आयोजित किए जाएंगे। हमारा प्रयास होगा कि उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन अभी तक हुए राष्ट्रीय खेलों से बेहतर हो।

https://regionalreporter.in/donald-trump-becomes-the-47th-us-president/
https://youtu.be/DOr9xIQE7b8?si=ST8DRxPBY5wIQeg2
Website |  + posts
2 comments

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *