रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

फायर ड्रिल के दौरान हादसा: गोली लगने से हुई जवान की मौत

बीती शाम को फायर ड्रिल के दौरान दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर तैनात उत्तराखंड का एक जवान शहीद हो गया। गुरुवार को उनको पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी जाएगी।

विस्तार

बिंदुखत्ता के खैरानी नंबर दो में निवास करने वाले 30 वर्षीय एनएसजी कमांडो नरेंद्र सिंह भंडारी पिछले 10 वर्षों से कुमाऊं रेजीमेंट में एनएसजी कमांडो के रूप में सेवारत थे। बीती शाम को लगभग 7:00 बजे दिल्ली में फायर ड्रिल के दौरान जवान को गोली लग गई। साथ के जवानों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने के बाद नरेंद्र भंडारी के परिवार वाले दिल्ली पहुंच गए जहां पर उसके शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। देर रात को उनका शव पहुंचा। गुरुवार को पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ नरेंद्र की अंत्येष्टि की जाएगी।

पिता थे पूर्व सैनिक

शहीद नरेंद्र सिंह के पिता स्वर्गीय गोपाल सिंह भंडारी की 2 साल पहले मृत्यु हुई वे भी कुमाऊं रेजीमेंट के पूर्व सैनिक थे। नरेंद्र भंडारी के दो बड़े भाई हैं जिनमें से एक यशवंत सिंह भंडारी (बड़ा भाई) बिंदुखत्ता में ही किसान है, और दूसरा भाई माधव सिंह भंडारी रेलवे में लोको पायलट के पद पर सेवारत है।

खबर मिलने के बाद से शहीद की मां माधवी देवी और उनकी छोटी बहन हीरा भंडारी का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि नरेंद्र वर्तमान में लालकुआं में तैनात थे। इससे पूर्व जम्मू कश्मीर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। आगामी 19 नवंबर को नरेंद्र की शादी होनी थी। शादी के कार्ड बांटने के साथ ही अन्य तैयारियां भी हो चुकी थी। पूरा परिवार खुश था लेकिन उसकी मौत ने खुशियों को मातम में बदल दिया।

https://regionalreporter.in/date-of-38th-national-games-declared-in-uttarakhand/
https://youtu.be/DOr9xIQE7b8?si=ST8DRxPBY5wIQeg2
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *