रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

70.5 ग्राम अवैध चरस के साथ दो नशा तस्कर गिरफ़्तार: पौड़ी पुलिस

मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष-2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”) बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद में मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी चैकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में दिनांक 06 नवम्बर, 2024 को कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम व सीआईयू टीम द्वारा कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत रात्रि में चैकिंग के दौरान दो नशा तस्करों मोनिश व उमेश कुमार को 70.5 ग्राम अवैध चरस के साथ BEL रोड से गिरफ्तार किया गया।

70.5 ग्राम अवैध चरस के साथ 02 नशा तस्कर गिरफ़्तार

इस सम्बन्ध में कोतवाली कोटद्वार में दोनें अभियुक्तों के विरूद्द मु0अ0सं0-281/24,धारा- 8/20/60 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उक्त दोनों अभियुक्तों मोनिश व उमेश कुमार को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामद सामग्री

  • 70.5 ग्राम अवैध चरस

गिरफ्तार अभियुक्त

  • मोनिश (उम्र 24 वर्ष) पुत्र नफीस, निवासी- लकड़ीपड़ाव कोटद्वार।
  • उमेश कुमार (26 उम्र) पुत्र बलबीर सिंह, निवासी- शाहपुर कीरतपुर, बिजनौर, (हाल पता- बी.इ.एल रोड कोटद्वार)

पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक श्री राजाराम डोभाल
  • मुख्य आरक्षी श्री हेमन्त कुमार
  • आरक्षी श्री राहुल
https://regionalreporter.in/97th-academy-awards/
https://youtu.be/DOr9xIQE7b8?si=j2j8kCCDyHETwrSK
Website |  + posts
2 comments

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *