रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

Parliament Session: 25 नवंबर से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र

केंद्र सरकार ने सोमवार, 25 नवम्बर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र के लिए वक्फ संशोधन समेत

16 विधेयक सूचीबद्ध किए हैं। इसमें पांच नए विधेयक भी शामिल किए गए हैं।

इन पांचो प्रस्तावित कानून में एक सहकारी विश्वविद्यालय स्थापना से जुड़ा हुआ विधेयक भी है।

विस्तार

संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से शुरू होने वाला है जो 20 दिसंबर तक चलेगा।

सरकार ने इस सत्र की कार्य सूची में 16 विधेयक की एक लिस्ट बनाई है

जिसमें पांच नए विधेयक शामिल किए गए हैं, इसके अलावा बाकी लंबित विधेयक है।

लंबित विधेयकों में वक्फ (संशोधन) विधेयक भी शामिल है, जिसे दोनों सदनों की संयुक्त समिति द्वारा

लोकसभा में अपनी रिपोर्ट सौंपने के बाद विचार और पारित करने के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

समिति को शीतकालीन सत्र से पहले सप्ताह के आखिरी दिन अपनी रिपोर्ट भी सौंपने के लिए कहा गया है।

संसद में कौन-कौन से बिल होंगे पेश

मोदी सरकार ने केवल पांच नए बिल सूचीबद्ध किए हैं जिनमें तटीय शिपिंग विधेयक (Coastal Shipping Bill) भी शामिल है।

यह तटीय व्यापार को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय सुरक्षा और व्यावसायिक जरूरतों के लिए भारतीय नागरिकों के

स्वामित्व और संचालित भारतीय ध्वज वाले जहाजों की भागीदारी को प्रोत्साहित करना चाहता है।

इसके साथ भारतीय बंदरगाह विधेयक, 2024 भी संसद में लाया जाएगा,

जिसका उद्देश्य भारत के अंतर्राष्ट्रीय दायित्वों और वैधानिक अनुपालन के अनुरूप बंदरगाहों के संरक्षण,साथ ही बंदरगाहों पर सुरक्षा और प्रदूषण नियंत्रण के उपायों का प्रावधान करना है।

वक्फ (संशोधन) विधेयक और मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक सहित आठ विधेयक लोकसभा में लंबित हैं।

दो अन्य राज्यसभा के पास हैं।

https://regionalreporter.in/centre-should-soon-make-proposal-to-curb-trafficking-of-bonded-labour/
https://youtu.be/zubI3V0G1Rk?si=dcZqp_Y5k2FJYbqu
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *