रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

 दिल्ली के बिजवासन में ईडी की टीम पर हुआ हमला

मौके पर पहुंची पुलिस ने संभाला मामला, FIR दर्ज

ईडी की टीम पीपीपीवाईएल साइबर एप फ्रॉड केस की जांच के लिए पहुंची थी। ईडी की टीम पर आरोपी अशोक शर्मा और उसके परिवार के लोगों ने हमला किया। 

विस्तार

राजधानी दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय की टीम  मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी के लिए पहुंची। जहां पर छापेमारी कर रही ईडी टीम पर हमला कर दिया। ईडी की टीम साइबर धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी के लिए पहुंची थी। 

जांच एजेंसी ने दिल्ली के बिजवासन इलाके में हुई घटना के बारे में पुलिस में एफआईआर दर्ज करा दी है। यह जांच पीपीपीवाईएल साइबर ऐप धोखाधड़ी मामले से जुड़ी है। 

मामले में कथित आरोपियों, जिनमें अशोक शर्मा और उनके भाई शामिल हैं। कथित तौर पर ईडी टीम पर हमला किया। सूत्रों के मुताबिक, एफआईआर दर्ज कर ली गई है और स्थिति नियंत्रण में है।

ED के असिस्टेंट डायरेक्टर हुए घायल

छापेमारी के दौरान ईडी की टीम पर हुए हमले में ED के असिस्टेंट डायरेक्टर घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

बता दें कि जब ईडी की टीम पर हमला हुआ उस दौरान तो उसका फायदा उठाकर एक आरोपी वहां से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले ईडी की टीम की सुरक्षा को बढ़ाया और फिर उस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई।

Website |  + posts
One comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *