रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

चौरास झूला पुल से महिला ने अलकनंदा नदी में लगाई छलांग

कीर्तिनगर कोतवाली के अंतर्गत चौरास झूला पुल से एक महिला ने अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को नदी से निकालकर बेस अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कीर्तिनगर कोतवाली निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि 30 सितम्बर, सोमवार सायं करीब चार बजे एक महिला के नदी में छलांग लगाने की सूचना मिली। जिस पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। यहां नदी से महिला को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। कहा महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है। महिला की शिनाख्त को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। 

https://regionalreporter.in/approval-of-100-mbbs-seats-in-haridwar-medical-college/
https://youtu.be/jkIQC6t9hr8?si=X5JM5WS2EmO0JYWU
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *