रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

होली के बहाने युवती से छेड़खानी

विरोध करने पर घर में घुसकर परिवार पर हमला

देहरादून के राजीव नगर में दिनदहाड़े हंगामा, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

होली के बहाने युवती से छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर युवती

और उसके परिवार के साथ मारपीट कर दी।

यह घटना राजीव नगर की है, जो नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में आता है।

रंग लगाने की जिद से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार युवती अपने घर के बाहर होली खेलने के बाद स्कूटी पर बैठी थी।

उसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और जबरन रंग लगाने की जिद करने लगे। मना करने पर उन्होंने युवती के साथ छेड़खानी शुरू कर दी।

युवती के दोस्त ने मौके पर पहुंचकर इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों युवक गेट के अंदर तक आ गए और विवाद बढ़ गया।

घर में घुसकर की मारपीट, CCTV में कैद घटना

आरोप है कि मनचले युवक यहीं नहीं रुके और घर के भीतर घुस आए।

विरोध करने पर युवती और उसके परिवार के साथ मारपीट की गई।

पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में आवाज के साथ रिकॉर्ड हो गई।

भीड़ बुलाकर परिवार पर हमला

परिजनों ने जब आरोपियों को घर से बाहर खदेड़ा तो वे अपने मोहल्ले से कई लोगों को लेकर वापस आ गए।

इसके बाद बड़ी संख्या में लोग युवती के घर में घुस आए और परिवार के साथ जमकर मारपीट की।

युवती के परिवार के मित्र भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की,

लेकिन आरोप है कि भीड़ ने उनके साथ भी अभद्रता की।

पुलिस को दी तहरीर, कार्रवाई के निर्देश

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने मेडिकल करवाया और पुलिस को तहरीर दी है।

बताया जा रहा है कि पुलिस मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है।

इस मामले में प्रमेंद्र डोबाल, एसएसपी देहरादून ने घटना का संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी संजीत कुमार को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

https://regionalreporter.in/kirtinagar-market-closed/
https://youtu.be/otMBugi93uc?si=EFP4kZ2D7-1ZCDBm
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: