पंजाब के जालंधर में शुक्रवार को दिनदहाड़े आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबेरॉय की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
यह वारदात मॉडल टाउन इलाके में गुरुद्वारा साहिब के पास हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, लक्की ओबेरॉय किसी निजी काम से मॉडल टाउन गुरुद्वारा साहिब के पास पहुंचे थे।
वह अपनी थार गाड़ी में बैठे हुए थे, तभी अचानक कुछ हमलावर मौके पर पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने बेहद करीब से करीब 13 गोलियां चलाईं, जिनमें कई गोलियां लक्की ओबेरॉय को लगीं।
घटना के बाद गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें तुरंत श्री राम स्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
वारदात की सूचना मिलते ही शहर के कई राजनीतिक नेता, समर्थक और स्थानीय लोग अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गए।
एडीसीपी जयंत पुरी सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
















Leave a Reply