रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

टिहरी के तोड़ू (लौसु बड़ियार) में खुलेगा नया राजकीय महाविद्यालय

उत्तराखंड सरकार ने जनपद टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कीर्तिनगर ब्लॉक के तोड़ू (लौसु बड़ियार) में नए राजकीय महाविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दे दी है।

मुख्यमंत्री घोषणा के तहत लिया गया फैसला

यह निर्णय मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 591/2023 के अनुपालन में लिया गया है, जिसके तहत क्षेत्र में उच्च शिक्षा सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।

अस्थायी रूप से इंटर कॉलेज में चलेंगी कक्षाएं

शासन के आदेश के अनुसार, महाविद्यालय के भवन निर्माण पूर्ण होने तक इसकी कक्षाएं वैकल्पिक व्यवस्था के तहत राजकीय इंटर कॉलेज, बड़ियार घंडियाल में संचालित की जाएंगी।

कई पदों पर भर्ती को मिली स्वीकृति

सरकार ने महाविद्यालय के सुचारू संचालन के लिए प्राचार्य, असिस्टेंट प्रोफेसर, कनिष्ठ सहायक सहित विभिन्न पदों को स्वीकृति प्रदान की है।

छात्रों को मिलेगा सीधा लाभ

इस फैसले से क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

https://regionalreporter.in/hnbgu-convocation-2026-student-reactions/
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *