रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

अमरावती के महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजातों की मौत

महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल में सोमवार तड़के बड़ा हादसा हो गया।

अस्पताल की तीसरी मंजिल स्थित नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (NICU) में अचानक आग लगने से तीन नवजात बच्चों की

मौत हो गई। हादसे के समय यूनिट में कुल नौ बच्चे भर्ती थे। अस्पताल स्टाफ ने छह बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया,

जिन्हें इलाज के लिए दूसरी जगह भेजा गया।

वेंटिलेटर में धमाके के बाद लगी आग

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे NICU में लगे एक वेंटिलेटर में अचानक धमाका हुआ।

इसके बाद यूनिट में आग भड़क उठी और देखते ही देखते आग ने पूरे वार्ड को अपनी चपेट में ले लिया।

आग लगने की सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर, नर्स और अन्य अस्पतालकर्मी तुरंत हरकत में आए।

स्टाफ ने NICU में भर्ती बच्चों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।

इस दौरान छह नवजातों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तीन बच्चों को नहीं बचाया जा सका।

तीसरी मंजिल पर तीन NICU यूनिट

अमरावती जिला महिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर नवजात बच्चों के इलाज के लिए तीन NICU यूनिट संचालित हैं।

इन तीनों यूनिट में कुल 39 बच्चों के इलाज की क्षमता बताई गई है। आग इनमें से एक NICU में लगी थी।

हादसे के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आग से प्रभावित NICU में मौजूद सामान और चिकित्सा उपकरण भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं।

आग के कारणों की जांच जारी

फिलहाल आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

शुरुआती जानकारी में वेंटिलेटर में धमाके को आग लगने की वजह बताया जा रहा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और संबंधित अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं। हादसे में जान गंवाने वाले नवजातों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

https://regionalreporter.in/srinagar-ambulance-90-kg-ganja-seized-driver-arrested/
https://youtu.be/LwK69aMkayY?si=ovvQbMNpycH_SBoC
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *