रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बढ़ीं मुश्किलें

ज्वालापुर कोतवाली में धोखाधड़ी और धमकी का एक और मुकदमा दर्ज

भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कानूनी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े वायरल ऑडियो के बाद पहले से दर्ज मामलों के बीच

अब उनके खिलाफ हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह मामला कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है, जिसमें धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं।

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ नया मुकदमा

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि अदालत के आदेश पर पूर्व विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, यह मुकदमा धोखाधड़ी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी से जुड़ा है।

गाड़ी मांगकर ले जाने और न लौटाने का आरोप

मामले में शिकायतकर्ता हरिलोक कॉलोनी निवासी राजेश कुमार गौतम ने

कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके और पूर्व विधायक सुरेश राठौर के बीच पुराने परिचित संबंध थे।

शिकायत के अनुसार, कुछ समय पहले सुरेश राठौर उनसे उनकी गाड़ी मांगकर ले गए थे।

काफी समय बीत जाने के बावजूद जब गाड़ी वापस नहीं की गई और बार-बार मांग करने पर टालमटोल किया गया, तो मामला बिगड़ गया।

आरोप है कि गाड़ी वापस मांगने पर सुरेश राठौर ने न सिर्फ साफ इनकार किया,

बल्कि गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस में शिकायत के बाद पहुंचा मामला कोर्ट

पीड़ित राजेश कुमार गौतम का कहना है कि उन्होंने पहले पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी,

कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इसके बाद उन्होंने अदालत का रुख किया। कोर्ट के आदेश पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले से दर्ज हैं चार मुकदमे, गिरफ्तारी पर है स्टे

गौरतलब है कि सुरेश राठौर के खिलाफ पहले ही हरिद्वार में तीन और देहरादून में एक मुकदमा दर्ज है।

इन चार मामलों में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर फिलहाल स्टे दे रखा है।

अब नए मुकदमे के दर्ज होने के बाद उनकी कानूनी स्थिति और जटिल हो गई है।

जांच जारी, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

फिलहाल ज्वालापुर कोतवाली पुलिस नए दर्ज मुकदमे की जांच में जुटी है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

https://regionalreporter.in/ankita-bhandari-is-calling-for-a-uttarakhand-bandh-on-11-jan/
https://youtu.be/876u2yTJj8g?si=lvZfjrNbcUfCaYCV
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: