रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

कीर्तिनगर पुलिस ने 500 ग्राम चरस के साथ ऋषिकेश के दो तस्कर गिरफ्तार

मुख्यमंत्री के “नशामुक्त उत्तराखण्ड” अभियान को सफल बनाने के क्रम में टिहरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

थाना कीर्तिनगर पुलिस और एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान

500 ग्राम अवैध चरस के साथ दो तस्करों को दबोचा है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की

जा रही सैन्ट्रो कार को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।

मलेथा चौकी के पास हुई गिरफ्तारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) टिहरी गढ़वाल, आयुष अग्रवाल के निर्देशानुसार

जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 26 फरवरी को पुलिस और ANTF की टीम ने

की मलेथा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान ऋषिकेश की ओर से आ रही सैन्ट्रो कार (UA-07-P-7629) को रोककर तलाशी ली गई,

जिसमें आधा किलो अवैध चरस बरामद हुई।

ऋषिकेश के रहने वाले हैं आरोपी

पुलिस ने मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है,

जिनकी पहचान देवम लखेड़ा (27 वर्ष, निवासी इन्द्रानगर, ऋषिकेश) और

राहुल जैन (39 वर्ष, निवासी अमित ग्राम, गुमानीवाला, ऋषिकेश) के रूप में हुई है।

राहुल जैन कार चला रहा था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना कीर्तिनगर में मु0अ0सं0 04/2026 के तहत धारा 8/20/60 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि पहाड़ से

नशे की तस्करी करने वाले पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

एसएसपी ने साफ किया है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

https://youtu.be/7S6Wz1SiKak?si=QLpvBrVIP3dOeiaJ
https://regionalreporter.in/holi-traditions-in-srinagar/
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *