रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

हेली कम्पनी की मनमानी कर रही श्रद्धालुओं की जान के साथ खिलवाड़

उत्तराखंड के उत्तरकाशी से हेली कंपनियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी के पास खरसाली गांव में स्टार्ट हेलीकॉप्टर में श्रद्धालुओं को उतार और चढ़ाया जा रहा है। यहां हेली कंपनियां चालू हेलीकॉप्टर में ही श्रद्धालुओं को उतार व चढ़ा रही है। इससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

बता दें कि, बीते साल केदारनाथ धाम में चालू हेलिकॉप्टर में बैठते हुए एक व्यक्ति की हेली पंखे की चपेट में आने से मौत हो गई थी, जिसके बाद सभी हेली कंपनियों के लिए सख्त नियम बनाए गए थे। लेकिन खरसालीगांव में नियमों को दरकिनार कर हेलीपैड पर श्रद्धालुओं की जान को खतरे में डालने का काम किया जा रहा है। एसडीएम बड़कोट मुकेश चंद्र रमोला ने इसे गंभीर और श्रद्धालुओं के जीवन के साथ खिलवाड़ बताते हुए जांच कराने की बात कही है। 

https://regionalreporter.in/floods-and-landslides-cause-massive-destruction-in-nepal/
https://youtu.be/zubI3V0G1Rk?si=W8tlqZ82YwyWO5as
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *