रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

डोडा में सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवानों की मौत, 11 घायल

भद्रवाह–चंबा मार्ग पर खन्नी टॉप के पास हादसा

गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट किया गया

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय सेना के 10 जवानों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य जवान घायल हो गए।

यह हादसा डोडा जिले के भद्रवाह–चंबा अंतरराज्यीय मार्ग पर खन्नी टॉप के पास हुआ,

जब सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

एक ही वाहन में सवार थे 21 जवान

भद्रवाह की ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. वर्षा शर्मा ने बताया कि वाहन में कुल 21 जवान सवार थे।

हादसे में 10 जवानों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 10 गंभीर रूप से घायल

जवानों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

एक जवान को मामूली चोटें आई हैं, जिसका इलाज भद्रवाह अस्पताल में चल रहा है।

200 फीट गहरी खाई में गिरा बुलेटप्रूफ वाहन

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जवान एक बुलेटप्रूफ सैन्य वाहन में ऊंचाई पर स्थित एक चौकी की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और गाड़ी करीब 200 फुट गहरी खाई में जा गिरी।

संयुक्त बचाव अभियान, वरिष्ठ अधिकारी मौके पर

हादसे की सूचना मिलते ही भारतीय सेना और पुलिस ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान शुरू किया।

वरिष्ठ पुलिस और सेना अधिकारी घायल जवानों के इलाज और शिफ्टिंग की निगरानी के लिए भद्रवाह अस्पताल पहुंचे।

जीएमसी डोडा से एम्बुलेंस के साथ डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम

को भी तत्काल तैनात किया गया।

गंभीर घायलों को उधमपुर किया गया एयरलिफ्ट

अधिकारियों के अनुसार, गंभीर रूप से घायल जवानों को हवाई मार्ग से विशेष उपचार के लिए

उधमपुर स्थित सैन्य अस्पताल भेजा गया है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

https://regionalreporter.in/massive-forest-fire-in-nanda-devi-national-park/
https://youtu.be/09IIrC8HWFI?si=QrFQIjBysm0iWDHL
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: