रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

नैनीताल हाई कोर्ट को धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप, कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

हाई कोर्ट को धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साथ ही कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से और सख्त कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार,

गुरुवार शाम हाई कोर्ट के सहायक निबंधक एम.एस. सिरोही की ओर से कोतवाली नैनीताल में तहरीर दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

कोतवाल हेम पंत ने बताया कि प्रकरण में आईटी एक्ट की धारा 66 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(1) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

तीन दिन में सेफ्टी ऑडिट के निर्देश

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने स्वयं हाई कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया।

उन्होंने एसएसपी को निर्देश दिए कि तीन दिन के भीतर पूरे कोर्ट परिसर का सेफ्टी ऑडिट कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

इसके साथ ही कोर्ट परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

कड़ी निगरानी, तलाशी के बाद ही प्रवेश

आईजी ने स्पष्ट किया कि अब कोर्ट परिसर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।

सुरक्षा के मद्देनज़र परिसर में एटीएस टीम के साथ-साथ पीएसी की एक कंपनी को भी तैनात कर दिया गया है। पुलिस द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धमकी भरे मेल की तकनीकी जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रशासन ने आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने और सुरक्षा एजेंसियों का सहयोग करने की अपील की है।

https://regionalreporter.in/device-theft-at-india-ai-impact-summit-2026/
https://www.youtube.com/live/nXZIbmGXY9k?si=SsdCTNsKFC0q7TO0
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *