रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

अगस्त्यमुनि में कांग्रेस का प्रदर्शन, चुनाव आयोग का पुतला फूंक

निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता सूची के निष्पक्ष पुनरीक्षण की मांग को लेकर अगस्त्यमुनि में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

प्रदेश और जिला कांग्रेस के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने ‘लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ’ के तहत जुलूस निकाला।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश गुसाईं के नेतृत्व में कार्यकर्ता अगस्त्यमुनि बाजार से ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर अपनी मांगें उठाईं।

मतदाता सूची में पारदर्शिता की मांग

ब्लॉक मुख्यालय पहुंचने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खंड विकास अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।

ज्ञापन में निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता सूची के निष्पक्ष पुनरीक्षण की मांग की गई।

कांग्रेस ने कहा कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटना चाहिए।

साथ ही आपत्तियों और शिकायतों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने की मांग की गई।

कार्यकर्ताओं ने नागरिकों के मताधिकार की सुरक्षा को लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए जरूरी बताया।

पूर्व विधायक ने कहा- मत और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा जरूरी

पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता जरूरी है।

उन्होंने कहा कि जनता के मत और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस आवाज उठाती रहेगी।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश गुसाईं ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण और संशोधन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पात्र मतदाताओं के नाम सूची में बने रहें और शिकायतों का समयबद्ध समाधान किया जाए।

प्रदर्शन में प्रदीप थपलियाल, राजेंद्र गोस्वामी, अंकुर रौथाण, बिनोद राणा, दीपा आर्य, कुंवर सजवाण और नरेंद्र बिष्ट समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://regionalreporter.in/india-olympics-2036-hosting-bid-ioc-presentation/
https://youtu.be/a3bQYGDBUrw?si=XgtXxtwCJs201ec5
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *