रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

गणेश गोदियाल के नेतृत्व में बदरीनाथ धाम से कांग्रेस की न्याय यात्रा शुरू

उत्तराखंड कांग्रेस ने बदरीनाथ धाम से न्याय यात्रा का आगाज किया। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में

निकाली जा रही इस यात्रा के जरिए पार्टी जनता के अधिकारों, न्याय और जनहित से जुड़े मुद्दे उठाएगी।

कांग्रेस का कहना है कि यात्रा का उद्देश्य लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं, सवालों और अपेक्षाओं को सुनना है।

पार्टी इसे न्याय, अधिकार और सम्मान की लड़ाई को मजबूत करने वाला जनसंपर्क अभियान बता रही है।

देहरादून से भी शुरू हुई न्याय यात्रा

इससे पहले गुरुवार को देहरादून में भी कांग्रेस ने न्याय यात्रा शुरू की।

चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद यात्रा का शुभारंभ किया था।

देहरादून में कांग्रेस भवन से राजपुर और मसूरी विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा प्रस्तावित थी।

राजपुर क्षेत्र में चौक, घंटाघर और पलटन बाजार में जनसंपर्क करते हुए राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स तक यात्रा निकाली जानी थी।

प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी पहुंचेगी यात्रा

कांग्रेस इस अभियान को प्रदेशव्यापी स्वरूप देने की तैयारी में है।

आने वाले दिनों में सहसपुर, विकासनगर, चकराता, धर्मपुर, कैंट और ऋषिकेश समेत अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी न्याय यात्रा निकाली जाएगी।

पार्टी का कहना है कि कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझेंगे

और उनके समाधान के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करेंगे।

https://regionalreporter.in/uttarakhand-congress-nyay-yatra-pritam-singh/
https://youtu.be/Ya781mRMU3Q?si=ExV55BRf3eCFxRSt
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *