रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

बागेश्वर में बड़ा हादसा: कपकोट में सरयू नदी में बहा 7 वर्षीय बच्चा

SDRF-NDRF की टीमें तलाश में जुटीं

बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया।

यहां करीब सात वर्षीय बच्चे के सरयू नदी में बह जाने की सूचना के बाद पुलिस, SDRF, NDRF और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचकर तलाश अभियान चला रही हैं।

शिवालय के पास सरयू नदी में बहा बच्चा

थाना अध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार

राकेश नाम का करीब सात वर्षीय बच्चा शिवालय के समीप सरयू नदी में बह गया

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत एजेंसियों को मौके पर भेजा गया।

SDRF, NDRF और फायर सर्विस चला रही हैं सर्च ऑपरेशन

बच्चे की तलाश के लिए SDRF, NDRF और फायर सर्विस की टीमें संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

नदी के आसपास के इलाकों में गहन खोजबीन की जा रही है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया भी पहुंचे मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया भी घटनास्थल पर पहुंचे।

उन्होंने अधिकारियों से राहत एवं बचाव अभियान की जानकारी ली और अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।

फिलहाल बच्चे का नहीं चला कोई सुराग

समाचार लिखे जाने तक बच्चे का कोई पता नहीं चल सका था।

प्रशासन का कहना है कि राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

https://regionalreporter.in/badrinath-temple-unique-tradition-donation-account-announced-before-lord/
https://youtu.be/B81DhrHydEs?si=Tt5GKV_KP4-k8ZUF
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *