रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

बेरीनाग में घास काटने गई महिला पर भालू का हमला, पैर में गहरे घाव

पांखू क्षेत्र के डाडल गांव में घास काटने गई 52 वर्षीय महिला पर भालू ने हमला कर दिया।

हमले में महिला के पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल बागेश्वर ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घास काटते समय अचानक सामने आया भालू

ग्रामीणों के अनुसार, डाडल गांव निवासी 52 वर्षीय चम्पा देवी सोमवार शाम करीब पांच बजे गांव के

आसपास घास काट रही थीं। इसी दौरान अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया।

भालू ने उनके पैर को काट लिया, जिससे पैर में गहरे घाव हो गए। महिला ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने शोर मचाकर भालू को जंगल की ओर भगाया।

इसके बाद ग्रामीण घायल चम्पा देवी को उपचार के लिए जिला अस्पताल बागेश्वर लेकर पहुंचे।

अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा है।

क्षेत्र में पहले से घूम रहे चार भालू

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से डाडल गांव और आसपास के इलाकों में

चार भालू एक साथ दिखाई दे रहे हैं। इससे ग्रामीणों में पहले से ही डर का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों के मुताबिक, कुछ समय पहले गांव के आसपास भालू का एक बच्चा भी दिखाई दिया था।

सूचना मिलने पर वन विभाग ने जाल लगाकर उसे पकड़ा था। बाद में भालू के बच्चे को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया।

वन विभाग ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार भालुओं की मौजूदगी से लोगों की परेशानी बढ़ रही है।

उन्होंने वन विभाग से गांव के आसपास गश्त बढ़ाने और भालुओं से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर विशेष चिंता बनी हुई है।

जंगल और आसपास के क्षेत्रों में जाने वाले लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है।

https://youtu.be/1kYfFDB_4rQ?si=Nqbo33AxOY4iIV-U
https://regionalreporter.in/zaheer-khan-csk-head-coach-ipl-2027/
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *