पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
कोहेफिजा इलाके में आत्महत्या से सनसनी
Bhopal के कोहेफिजा इलाके में MBBS छात्रा की मौत के तीन महीने बाद उसके मकान मालिक
द्वारा आत्महत्या किए जाने से सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान विजय राठौर के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि उन्होंने शनिवार देर रात आत्मघाती कदम उठाया।
घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है।
मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
MBBS छात्रा ने फरवरी में किया था सुसाइड
जानकारी के अनुसार इसी साल फरवरी में गांधी मेडिकल कॉलेज की 19 वर्षीय छात्रा रोशनी ने
कोहेफिजा स्थित किराए के मकान में आत्महत्या कर ली थी।
रोशनी विजय राठौर के घर में किराए पर रहती थी।
छात्रा की मौत के बाद उसके परिजनों और मेडिकल छात्रों ने हत्या की आशंका जताते हुए बड़ा प्रदर्शन किया था।
SIT जांच में मिला था सुसाइड नोट
छात्रा की मौत के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने एसआईटी का गठन किया था।
जांच के दौरान छात्रा के मोबाइल की फॉरेंसिक जांच कराई गई। इसमें एक सुसाइड नोट मिला था,
जिसमें रोशनी ने MBBS की कठिन पढ़ाई और मानसिक दबाव का जिक्र किया था।
पत्नी ने पुलिस और छात्रा के परिवार पर लगाए आरोप
विजय राठौर की पत्नी करुणा राठौर ने पुलिस और छात्रा के परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उनका कहना है कि छात्रा के परिवार वाले उनके पति पर हत्या का झूठा आरोप लगा रहे थे।
करुणा के मुताबिक पुलिस भी बयान के नाम पर विजय को बार-बार थाने बुलाती थी, जिससे वह लगातार मानसिक तनाव में रहने लगे थे।
तनाव में थे विजय राठौर
पत्नी का कहना है कि विजय कई बार अपने तनाव का जिक्र कर चुके थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेंगे।
उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार दबाव और मानसिक प्रताड़ना के कारण विजय ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक की बेटी के आने के बाद पोस्टमॉर्टम की आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों और पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।















Leave a Reply