रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

Bihar Election Results 2025: NDA की बंपर वापसी तय

  • JDU–BJP ने रचा इतिहास; RJD 40 से नीचे, कांग्रेस सिर्फ 5 सीटों पर आगे

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के रुझानों में एनडीए ने अभूतपूर्व बढ़त बना ली है। 243 सीटों में से 198 पर NDA आगे, जबकि महागठबंधन सिर्फ 35–40 सीटों के बीच जूझता दिख रहा है।

सीएम नीतीश कुमार की पार्टी JDU, जो 2020 में 43 सीटों पर सिमट गई थी, इस बार 75+ सीटें छूने की ओर है।
वहीं बीजेपी 84 सीटों पर लीड लेकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है।

दूसरी ओर राजद 40 से नीचे फंसी है और कांग्रेस 61 सीटों में से सिर्फ 5 पर आगे। प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी का खाता भी नहीं खुलता दिख रहा।

नीतीश सरकार की फिर वापसी तय

इन रुझानों से साफ है कि नीतीश कुमार एक बार फिर सत्ता में वापसी करने जा रहे हैं।

NDA ने जातीय समीकरण, महिला वोट और युवा तबके में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है, जिसका असर नतीजों में साफ दिख रहा है।

मुख्य सीटों का बड़ा अपडेट

1. तारापुर: सम्राट चौधरी की विशाल बढ़त

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपनी सीट तारापुर पर एकतरफा मुकाबला करते दिख रहे हैं।
18 राउंड के बाद:

  • भाजपा – सम्राट चौधरी: 74,435 वोट
  • राजद – अरुण शाह: 49,059 वोट

सम्राट लगभग 25,376 वोटों से आगे हैं।

2. बेनीपट्टी: भाजपा के विनोद नारायण झा मजबूत स्थिति में

11 राउंड के बाद:

  • विनोद नारायण झा (भाजपा) – 37,992
  • नलिनी रंजन झा (कांग्रेस) – 24,892

भाजपा उम्मीदवार 13,100 वोट की बढ़त बनाए हुए हैं।

3. महुआ: तेज प्रताप यादव चौथे नंबर पर

महुआ इस बार भाई बनाम पार्टी की दिलचस्प लड़ाई का केंद्र रहा।
पर तेज प्रताप यादव की स्थिति बेहद कमजोर:

  • 8 राउंड बाद 20,000 से अधिक वोटों से पीछे
  • चौथे स्थान पर
  • आगे एलजेपी के संजय सिंह (19,106 वोट)
  • RJD उम्मीदवार मुकेश रौशन 13,828 वोट पर

4. राघोपुर: तेजस्वी यादव ने बढ़त मजबूत की

लालू परिवार की परंपरागत सीट राघोपुर में मुकाबला प्रतिष्ठा का था।
9 राउंड के बाद:

  • तेजस्वी यादव – 35,654
  • सतीश कुमार यादव (भाजपा) – 31,069

तेजस्वी 4,585 वोटों की बढ़त में हैं।

5. जोकीहाट: भाई बनाम भाई – दोनों पिछड़े

जोकीहाट सीट पर तस्लीमुद्दीन के दोनों बेटे शाहनवाज़ (RJD) और सरफराज़ (जनसुराज) चुनाव मैदान में उतरे थे।
लेकिन दोनों ही पीछे चल रहे हैं।

8 राउंड के बाद:

  • जदयू – मंजर आलम: 23,276
  • AIMIM – मुर्शीद आलम: 23,213 (सिर्फ 63 वोट पीछे)

6. पारू: चार बार के विधायक पिछड़े

मुजफ्फरपुर के पारू क्षेत्र में:

  • RJD के शंकर प्रसाद 4,000 वोटों से आगे
  • BJP के पुराने चेहरों के बागी होकर लड़ने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया
https://regionalreporter.in/maithili-thakur-has-a-strong-lead-in-alinagar-seat/
https://youtu.be/kYpAMPzRlbo?si=v3Nc-R15ddAEQpxI
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *