रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

बिलखेत में कमर्शियल टेंडम पैराग्लाइडिंग शुरू, पहले दिन भरीं सात उड़ानें

नयार घाटी में साहसिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद

पौड़ी गढ़वाल। नयार घाटी के बिलखेत में कमर्शियल टेंडम पैराग्लाइडिंग शुरू हो गई है।

पर्यटन विभाग से अनुमति मिलने के बाद एडवेंचर बकेट कंपनी ने सोमवार से पर्यटकों के लिए उड़ानें शुरू कीं।

पहले दिन पायलट मयंक बिष्ट और तारा सिंह डंगवाल ने स्थानीय युवाओं के साथ सात उड़ानें भरीं।

ढाढ़ूखाल से टेकऑफ, बिलखेत में लैंडिंग

जिला पर्यटन विकास अधिकारी केके जोशी ने बताया कि पर्यटन विभाग के निदेशालय से अनुमति मिलने के बाद यह गतिविधि शुरू की गई है।

इससे नयार घाटी में साहसिक पर्यटन का विस्तार होगा और क्षेत्र को नए पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि पैराग्लाइडिंग के लिए कल्जीखाल विकासखंड के ढाढ़ूखाल से टेकऑफ किया जा रहा है।

उड़ान के बाद बिलखेत में राजकीय इंटर कॉलेज के समीप मैदान में लैंडिंग होगी।

पर्यटक फोन के माध्यम से बुकिंग कराकर निर्धारित समय पर उड़ान का अनुभव ले सकते हैं।

स्थानीय पर्यटन और रोजगार को मिलेगी गति

एडवेंचर बकेट कंपनी के संचालक विक्रम नेगी ने बताया कि पैराग्लाइडिंग के जरिए पर्यटक नयार घाटी के प्राकृतिक सौंदर्य को आसमान से देख सकेंगे।

इससे क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने और पर्यटन से जुड़ी स्थानीय गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

कमर्शियल उड़ानें शुरू होने से क्षेत्र में साहसिक पर्यटन को नई पहचान मिलने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ने की संभावना भी है।

https://youtu.be/eRfk4qPzcpw?si=g-bXrAdddqlkYuN7
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *