रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

बिलखेत में 30 दिवसीय पैराग्लाइडिंग अभ्यास शिविर शुरू, 20 प्रशिक्षणार्थी ले रहे हिस्सा

नयारघाटी के बिलखेत में एयरो स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए 30 दिवसीय पैराग्लाइडिंग अभ्यास शिविर शुरू हो गया है।

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) की ओर से आयोजित शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक राजकुमार पोरी ने किया।

विधायक ने हरी झंडी दिखाकर पैराग्लाइडिंग अभ्यास की शुरुआत कराई। शिविर में टिहरी, भीमताल, देहरादून सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 20 प्रशिक्षणार्थी हिस्सा ले रहे हैं।

राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण संस्थान की तैयारी

राजकुमार पोरी ने कहा कि बिलखेत में एयरो स्पोर्ट्स की अच्छी संभावनाएं हैं।

क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए यहां राष्ट्रीय स्तर का पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण संस्थान विकसित करने की प्रक्रिया चल रही है।

उन्होंने बताया कि नयार नदी में एंग्लिंग और बोटिंग सहित पर्यटन से जुड़ी अन्य योजनाओं पर भी काम प्रस्तावित है।

इन योजनाओं से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां बढ़ने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।

ढाढ़ूखाल से टेक-ऑफ, बिलखेत में लैंडिंग

जिला पर्यटन विकास अधिकारी कमल किशोर जोशी ने बताया कि अभ्यास शिविर 1 से 30 अक्टूबर तक चलेगा।

यूटीडीबी के पैराग्लाइडिंग विशेषज्ञ बलवंत कपकोटी के निर्देशन में प्रशिक्षणार्थी नियमित अभ्यास करेंगे।

अभ्यास के दौरान प्रशिक्षणार्थी ढाढ़ूखाल से पैराग्लाइडिंग का टेक-ऑफ करेंगे और बिलखेत के समीप मैदान में लैंडिंग करेंगे।

उन्हें उड़ान से जुड़ी तकनीकी बारीकियों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

कार्यक्रम में पैराग्लाइडिंग विशेषज्ञ विक्रम सिंह नेगी, किसान आयोग सदस्य ओम प्रकाश जुगरान,

संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद सदस्य राकेश नौडियाल, ग्राम प्रधान रश्मि देवी सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

https://youtu.be/iBt4bZTkf7E?si=7BAN3KGKToSGINy6
https://regionalreporter.in/base-hospital-srinagar-echs-panel-inspection/
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *