रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

Breaking News: रूद्रप्रयाग गौरीकुंड के पास खाई में गिरा बोलेरो वाहन

वाहन में सवार यात्रियों को सुरक्षित निकालकर घायलों को भेजा गया नजदीकी चिकित्सालय
लक्ष्मण सिंह नेगी

उत्तराखंड में रूद्रप्रयाग गौरीकुंड के पास बड़ा हादसा हो गया है बुधवार, 25 सितम्बर सुबह गौरीकुंड से एक किमी पीछे के एक वाहन खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस एवं मेडिकल टीम मौके पर रेस्क्यू के पहुंची। टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। बोलेरो वाहन में 10 से 12 यात्री से सवार बताए जा रहे हैं। 

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि गौरी कुंड के समीप बोलेरो वाहन (UK09TA0266) दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया था। इस सूचना पर मौके पर चौकी गौरीकुण्ड, कोतवाली सोनप्रयाग का पुलिस बल, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ व प्रशासन की टीमों द्वारा रेस्क्यू कार्य किया गया।

निकाले गये व्यक्तियों का विवरणः-

  1. पिंकी निवासी अयोध्या उत्तर प्रदेश (उम्र 35 वर्ष)
  2. आर्यन निवासी अयोध्या उत्तर प्रदेश (उम्र 1 वर्ष)
  3. महेश निवासी अयोध्या उत्तर प्रदेश (उम्र 35 वर्ष)
  4. सरिता निवासी अयोध्या उत्तर प्रदेश (उम्र 25 वर्ष)
  5. विदिशा निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 22 वर्ष)
  6. पी. भोमि निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 29 वर्ष)
  7. मंजू दास निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 68 वर्ष)
  8. दीप पवन निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 15 वर्ष)
  9. सोमिस्ता दास निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 40 वर्ष)
  10. सैमोली निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 58 वर्ष)
  11. मॉलोनिका दास कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 58 वर्ष)
  12. सोनिमा दास कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 40 वर्ष)
  13. राजेश निवासी दिल्ली (उम्र 50 वर्ष)
  14. देवासीस दास निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 47 वर्ष

इनमें से कतिपय व्यक्तियों को चोटें आयी हैं, जिनको कि सोनप्रयाग स्थित चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पश्चिम बंगाल से सम्बन्धित यात्रियों द्वारा बताये गये विवरण के अनुसार 68 वर्षीय सुनील दास निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल वाहन में सवार थे। जिनकी ढूंढ खोज जारी है।

https://regionalreporter.in/father-and-son-of-a-malaysian-family-drowned-in-the-river/
https://youtu.be/8CKWdr-b4fA?si=J_suVXVmP8dkrg7U

Website |  + posts
One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *