रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

LUCC घोटाले की जांच के लिए सांसद अनिल बलूनी का CBI को पत्र

गंगा असनोडा

उत्तराखंड के LUCC (द लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट सोसाइटी) घोटाले के खिलाफ न्याय की गूँज अब दिल्ली के गलियारों में सुनाई दे रही है। श्रीनगर गढ़वाल से पैदल चलकर दिल्ली पहुँची हमारी जांबाज महिलाओं के संघर्ष को देखते हुए गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने CBI निदेशक को पत्र लिखकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

​ श्रीनगर से दिल्ली तक का ऐतिहासिक संघर्ष
​इस पूरे आंदोलन का नेतृत्व कर रहीं सरस्वती देवी के जज्बे को सलाम करना होगा! वह और उनके साथ आई करीब एक दर्जन महिलाएं, जो इस घोटाले की पीड़ित हैं, 4 मार्च को पदयात्रा कर दिल्ली पहुँचीं।

श्रीनगर की हिम्मती महिलाएं

​8 मार्च को उन्होंने गढ़वाल भवन से राष्ट्रपति भवन की ओर कूच किया।
​न्याय की उम्मीद में इन महिलाओं ने दिल्ली की सड़कों पर रातें बिताईं।
​5 मार्च को सांसद अनिल बलूनी ने इन महिलाओं से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया था।

सांसद की बड़ी कार्रवाई
​अपनी बात के पक्के अनिल बलूनी जी ने अब CBI को पत्र भेजकर इस मामले में हस्तक्षेप करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि प्रदेश के हजारों गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की मेहनत की कमाई डकारने वाले फरार संचालकों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *