केंद्रीय विवि में करेंगे युवाओं से संवाद
देश के दूसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान आगामी 21 फरवरी को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे।
इस दौरान वे श्रीनगर गढ़वाल पहुंचकर गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
केंद्रीय विवि में शैक्षणिक और प्रेरणादायी कार्यक्रमों में भाग लेंगे CDS
विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान CDS जनरल अनिल चौहान विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों से सीधा संवाद करेंगे।
वे राष्ट्रीय सुरक्षा नीति, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, राष्ट्रसेवा और सशस्त्र बलों की भूमिका जैसे विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे।
युवाओं में राष्ट्रभक्ति और नेतृत्व भावना को मिलेगा प्रोत्साहन
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और नेतृत्व विकास की भावना को मजबूत करना है।
विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि CDS का यह संवाद छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगा।
सीडीएस के आगमन को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन तैयार
सीडीएस के प्रस्तावित दौरे को लेकर कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में समन्वय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, प्रोटोकॉल, यातायात, मंच संचालन, मीडिया समन्वय और अतिथि सत्कार जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
पौड़ी जिले के मूल निवासी हैं CDS जनरल अनिल चौहान
गौरतलब है कि CDS जनरल अनिल चौहान पौड़ी जिले के गवांणा गांव के रहने वाले हैं और वे 11 गोरखा राइफल्स से जुड़े रहे हैं।
उन्होंने 30 सितंबर 2022 को देश के दूसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में पदभार संभाला।

















Leave a Reply