रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

चंपावत के स्वाला में विज्ञान वर्ग खोलने की मांग तेज

चंपावत जिले के स्वाला क्षेत्र में राजकीय इंटर कॉलेज में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग तेज हो गई है।

ग्राम पंचायत स्वाला की ग्राम प्रधान ललिता भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर

विद्यालय में विज्ञान वर्ग की स्वीकृति देने और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की है।

विज्ञान की पढ़ाई के लिए छात्रों को जाना पड़ता है दूर

मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में ग्राम प्रधान ने कहा है कि क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज में वर्तमान में विज्ञान वर्ग की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

विज्ञान की पढ़ाई की सुविधा न होने के कारण गरीब और सामान्य परिवारों के मेधावी छात्र-छात्राओं को इंटरमीडिएट स्तर पर विज्ञान विषय की पढ़ाई के लिए दूर जाना पड़ता है।

पत्र में कहा गया है कि कई विद्यार्थियों को निजी संस्थानों में भी जाना पड़ता है, जिसका खर्च आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए उठाना मुश्किल होता है।

इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा और वैज्ञानिक क्षेत्र में आगे बढ़ने की संभावनाएं प्रभावित हो रही हैं।

इसी शैक्षणिक सत्र से विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग

ग्राम प्रधान ने पत्र के माध्यम से मांग की है कि राजकीय इंटर कॉलेज स्वाला में

इसी शैक्षणिक सत्र से विज्ञान वर्ग की कक्षाओं का संचालन शुरू किया जाए।

इसके लिए विद्यालय में आवश्यक शिक्षकों की नियुक्ति और जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है।

पत्र में क्षेत्र की जनता की ओर से इस मांग को लेकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए जाने का भी उल्लेख किया गया है।

ग्रामीणों ने CM धामी से लगाई गुहार

ग्राम प्रधान ललिता भट्ट ने मुख्यमंत्री से क्षेत्र के विद्यार्थियों के हित में जल्द कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

उनका कहना है कि स्थानीय स्तर पर विज्ञान वर्ग शुरू होने से विद्यार्थियों को दूर के विद्यालयों या निजी संस्थानों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

ग्रामीणों को उम्मीद है कि सरकार इस मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेते हुए

स्वाला राजकीय इंटर कॉलेज में विज्ञान वर्ग शुरू करने की दिशा में कदम उठाएगी।

https://regionalreporter.in/uksssc-paper-leak-case-three-accused-charges-framed-august-18-2026/
https://youtu.be/55Yhp1Wq6lU?si=KfzHH7NS9xafKyrJ
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *