रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

यमुनोत्री में तमिलनाडु के बुजुर्ग श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत

चारधाम यात्रा में बढ़ रही मौतें

Uttarakhand की चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की लगातार हो रही मौतों ने चिंता बढ़ा दी है।

शनिवार, 09 मई को Yamunotri Temple यात्रा मार्ग पर एक और श्रद्धालु की मौत हो गई।

मृतक की पहचान 82 वर्षीय शम्भू केवल निवासी Tamil Nadu के रूप में हुई है।

दर्शन के बाद बिगड़ी तबीयत

जानकारी के मुताबिक शम्भू केवल चारधाम यात्रा पर उत्तराखंड आए थे।

शनिवार को उन्होंने यमुनोत्री धाम में दर्शन किए और वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान नौ कैंची के पास अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें घबराहट और सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद वह बेहोश होकर गिर पड़े।

मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों और यात्रा ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों ने तुरंत प्राथमिक उपचार दिया।

इसके बाद उन्हें जानकीचट्टी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी Dr. Akhil Rana ने बताया कि श्रद्धालु की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है।

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

यमुनोत्री यात्रा में अब तक तीन मौतें

यमुनोत्री धाम यात्रा शुरू होने के बाद अब तक तीन श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।

ज्यादातर मामलों में हार्ट अटैक और अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह सामने आई है।

विशेषज्ञों के अनुसार ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी, कठिन पैदल मार्ग और लगातार बढ़ती भीड़ बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बन रही है।

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने यात्रियों, खासकर बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों से यात्रा से पहले हेल्थ चेकअप कराने और यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

यात्रा मार्ग पर मेडिकल टीमें और स्वास्थ्य शिविर भी तैनात किए गए हैं।

चिन्यालीसौड़ बाइपास पर दर्दनाक हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक की मौत

Chinyalisaur में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

हादसा Gangotri National Highway पर चिन्यालीसौड़ बाइपास के पास हुआ।

बताया जा रहा है कि युवक मॉर्निंग वॉक पर निकला था।

इसी दौरान एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर उसे टक्कर मार दी। हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ।

पुलिस के अनुसार वाहन चालक रोहित निवासी कुंड, नौगांव, बड़कोट था।

प्रारंभिक जांच में वाहन के ब्रेक फेल होने और चालक को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है।

हादसे में 26 वर्षीय ममराज पुत्र टीका सिंह निवासी टिपरी बिष्ट, चिन्यालीसौड़ की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक कंडीसौड़ में सहायक उद्योग अधिकारी के पद पर तैनात थे।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया गया।

एसओ धरासू Manoj Aswal ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।

https://regionalreporter.in/uttarakhand-madrasa-new-education-system-2026/
https://youtu.be/mRtnU3a_l7o?si=xyfSApdo-SnGDhl5

Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *