रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

सोशल मीडिया पर सामने आई “Cockroach Janta Party”

गंगा असनोडा

सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों “Cockroach Janta Party” नाम का एक इंस्टाग्राम अकाउंट तेजी से चर्चा में है।

बताया जा रहा है कि यह अकाउंट करीब तीन दिन पहले अभिजीत दिपके नाम के व्यक्ति द्वारा बनाया गया।

अकाउंट के पोस्ट और कंटेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

CJI सूर्यकांत के बयान के बाद शुरू हुआ विवाद

इस अकाउंट के पीछे की वजह CJI सूर्यकांत का वह विवादित बयान माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने बेरोजगार युवाओं की

तुलना “कॉकरोच” से की थी। उन्होंने कहा था कि “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं, जिन्हें रोजगार नहीं मिलता तो वे

मीडिया, सोशल मीडिया या RTI एक्टिविस्ट बन जाते हैं और हर किसी पर हमला शुरू कर देते हैं।” बयान सामने आने के बाद

सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

जारी किया गया घोषणापत्र

इसी विवाद के बीच “Cockroach Janta Party” नाम से बने इंस्टाग्राम पेज पर एक “फाइव-पॉइंट एजेंडा” भी जारी

किया गया। पोस्टरों में चुनाव सुधार, मीडिया की स्वतंत्रता, महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण और राजनीतिक दल-बदल पर

20 साल के प्रतिबंध जैसी बातें लिखी गई हैं। यह घोषणापत्र सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

“Eligibility Criteria” पोस्ट भी हुई वायरल

अकाउंट पर एक और पोस्ट में पार्टी में शामिल होने के लिए “Eligibility Criteria” जारी की गई, जिसमें बेरोजगार, आलसी,

लगातार ऑनलाइन रहने वाले और प्रोफेशनल तरीके से बहस करने वालों को सदस्यता के योग्य बताया गया। यूजर्स इसे व्यंग्य

और मीम पॉलिटिक्स का हिस्सा मान रहे हैं।

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

कुछ यूजर्स इसे बेरोजगार युवाओं के गुस्से और विरोध का प्रतीक बता रहे हैं, जबकि कई लोग इसे केवल ट्रोल और मनोरंजन

के रूप में देख रहे हैं। कम समय में ही इस अकाउंट के पोस्ट वायरल होने लगे और बड़ी संख्या में लोग इस पर प्रतिक्रिया दे

रहे हैं।

वास्तविक पार्टी नहीं, ऑनलाइन व्यंग्य अभियान

फिलहाल “Cockroach Janta Party” किसी वास्तविक राजनीतिक संगठन के रूप में सामने नहीं आई है। इसे सोशल मीडिया

पर चलाया जा रहा एक व्यंग्यात्मक ऑनलाइन अभियान माना जा रहा है, जो हाल ही में दिए गए बयान के विरोध और इंटरनेट

संस्कृति का हिस्सा बन गया है।

https://regionalreporter.in/pauri-bhaktiana-chori-case-anita-bahuguna/
https://youtu.be/BAM6iifLkq8?si=o10CffLO-WcGrRKs
amishagoswami2305@gmail.com
+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *