रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

देहरादून में पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान की मौत

परिजनों का हंगामा

रायपुर थाने में हुई घटना, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

राजधानी देहरादून से एक बड़ा और संवेदनशील मामला सामने आया है।

पुलिस हिरासत में एक पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) जवान की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया।

मृतक की पहचान 45 वर्षीय सुनील रतूड़ी के रूप में हुई है, जो जिला युवा कल्याण विभाग में तैनात थे।

पेट्रोल पंप पर विवाद के बाद पुलिस ने लिया हिरासत में

पुलिस के अनुसार, शनिवार 28 मार्च को दोपहर करीब 3:15 बजे लाडपुर स्थित एक पेट्रोल पंप से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पेट्रोल भराने के बाद पैसे नहीं दे रहा है और कर्मचारियों से विवाद कर रहा है।

सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस की चीता टीम मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि व्यक्ति शराब के नशे में था और समझाने के बावजूद नहीं मान रहा था, जिसके बाद उसे वाहन सहित थाने लाया गया।

अत्यधिक शराब की पुष्टि

थाने में पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपना नाम सुनील रतूड़ी बताया। पुलिस द्वारा एल्कोहल मीटर से जांच करने पर उनके शरीर में शराब की मात्रा 231.6 mg/100ml पाई गई।

इसके बाद पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185/207 के तहत उन्हें गिरफ्तार कर थाने में बैठा दिया।

थाने में हंगामा, हवालात में किया बंद

पुलिस के मुताबिक, सुनील रतूड़ी थाने में भी लगातार हंगामा कर रहे थे और बाहर जाने की कोशिश कर रहे थे।

परिजन भी थाने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस का दावा है कि उन्होंने जमानत पर ले जाने को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और वापस चले गए।

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने उन्हें हवालात में बंद कर दिया।

बेहोशी की हालत में मिले, अस्पताल में मौत

कुछ देर बाद ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल ने जब उन्हें चेक किया तो वह बेहोश हालत में मिले।

पुलिस उन्हें तुरंत कोरोनेशन अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मजिस्ट्रेट जांच और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को भी सूचित किया गया।

प्रशासन ने मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं। शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल द्वारा कराया जाएगा और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जाएगी।

परिजनों का आरोप, बढ़ा तनाव

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

https://regionalreporter.in/leopard-attack-in-pauri/
https://youtu.be/v2fQ7xn9c9k?si=v8E8D71tdLa_UETI
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *