रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

पहाड़ के सरकारी स्कूल का ‘पावर पंच’

एक साथ 5 बच्चों ने जीती नवोदय की जंग, प्राइवेट स्कूल भी हैरान!

भैरव दत्त असनोड़ा

चमोली (देवाल): जहाँ एक ओर सरकारी स्कूलों के वजूद पर सवाल उठते हैं, वहीं चमोली के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय देवाल ने एक ऐसी मिसाल पेश की है जिसे पूरा उत्तराखंड सलाम कर रहा है। इस छोटे से स्कूल के 5 होनहारों— दक्ष, विहान, दिया, उन्नति और मयंक ने जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा पास कर इतिहास रच दिया है।

कैसे हुआ यह चमत्कार?

यह सफलता कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि एक सुनियोजित रणनीति का नतीजा है। यह विद्यालय पिछले दो साल से DIET चमोली का ‘फोकस स्कूल’ रहा। डॉ. कमलेश कुमार के मार्गदर्शन में डीएलएड प्रशिक्षुओं ने यहाँ दिन-रात मेहनत की। नतीजा सबके सामने है— पिछले साल 2 चयन हुए थे और इस बार यह आंकड़ा सीधे 5 पर पहुँच गया।

डीएम का बड़ा ऐलान:

बच्चों की इस कामयाबी पर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने न केवल बधाई दी, बल्कि मुख्य शिक्षा अधिकारी को आदेश दिए हैं कि ‘देवाल मॉडल’ को पूरे जनपद में लागू किया जाए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे स्कूलों को संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *