रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

देहरादून में घर के अंदर चली गोली युवक की मौत

कल्याणपुर इलाके में बंद कमरे से आई गोली की आवाज, पुलिस ने खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया

देहरादून जिले के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुर इलाके में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक घर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घर अंदर से बंद होने के कारण पुलिस ने खिड़की की जाली तोड़कर अंदर प्रवेश किया,

जहां एक युवक मृत मिला जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाई गई।

घायल महिला को हायर सेंटर किया गया रेफर

पुलिस ने घायल महिला को तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया,

जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मौके से तमंचा बरामद, फॉरेंसिक टीम जुटी जांच में

घटना की सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस को मौके से एक तमंचा भी बरामद हुआ है, जिसे जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।

महिला किराए के मकान में रहती थी

विकासनगर के सीओ विवेक कुटियाल के अनुसार, घायल महिला इस मकान में किराए पर रहती थी।

घटना की जानकारी उसके पति और परिजनों को दे दी गई है। वहीं, मृत युवक की पहचान और उसकी महिला से क्या संबंध थे, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

सभी पहलुओं से जांच कर रही पुलिस

पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

गोली चलने की वजह, दोनों के बीच संबंध और घटना की वास्तविक परिस्थितियों का खुलासा फॉरेंसिक रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

https://regionalreporter.in/supreme-court-cji-suryakant-neet-protest-lawyer-delhi-police-july-2026/
https://youtu.be/B81DhrHydEs?si=odc_Onu0U2KSohRe
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *