रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को हरिद्वार में हुई कैबिनेट बैठक में 13 प्रस्तावों को मंजूरी दी

गई। बैठक में अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में अतिरिक्त छूट देने, हरिद्वार में ईएसआई अस्पताल के लिए

जमीन उपलब्ध कराने और बाढ़ मैदान परिक्षेत्रण नियमावली सहित कई अहम फैसले लिए गए।

बैठक के बाद सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने फैसलों की जानकारी दी।

अग्निवीरों को भर्ती प्रक्रिया में मिलेगी अतिरिक्त छूट

उत्तराखंड में अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में राहत देने का फैसला लिया गया है। समूह ‘ग’ के वर्दीधारी पदों पर भर्ती में

अग्निवीरों के लिए पहले से 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू है। अब उन्हें लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा और निर्धारित

न्यूनतम ऊंचाई के मानकों में भी छूट दी जाएगी। इस फैसले से राज्य में सरकारी सेवा के लिए आवेदन करने वाले अग्निवीरों को अतिरिक्त राहत मिलने की उम्मीद है।

हरिद्वार में ईएसआई अस्पताल के लिए मिलेगी 10 एकड़ जमीन

कैबिनेट ने हरिद्वार में ईएसआई अस्पताल के लिए 10 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

इससे संबंधित स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास की दिशा में आगे की प्रक्रिया का रास्ता खुलेगा।

ऋषिकुल मैदान में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान

हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान की स्थापना की जाएगी।

कैबिनेट ने संस्थान के संचालन के लिए सोसायटी गठित करने को मंजूरी दी है।

यहां भारतीय योग, ध्यान, ज्योतिष और अन्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की योजना है।

बाढ़ मैदान नियमावली को मंजूरी

बैठक में बाढ़ मैदान परिक्षेत्रण नियमावली को भी मंजूरी दी गई। इसके अलावा हरिद्वार जिले के भगवानपुर में

सरकारी आवासीय योजना के तहत सड़क निर्माण से जुड़े मानकों में कमी करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।

कुंभ 2027 और विकास योजनाओं पर भी चर्चा

बैठक में वर्ष 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों, विकास कार्यों, स्वास्थ्य और आवास से जुड़े विषयों पर भी

चर्चा हुई। आगामी विधानसभा सत्र गैरसैंण या किसी अन्य स्थान पर आयोजित किए जाने से संबंधित प्रस्तावों पर भी विचार किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरिद्वार में कैबिनेट बैठक आयोजित करने का उद्देश्य जनता के बीच

जाकर जनहित से जुड़े फैसले लेना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के

अवसर पर मां गंगा की पूजा-अर्चना और आरती भी की। इस दौरान मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्यों ने देश की प्रगति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

https://regionalreporter.in/cji-surya-kant-rahul-gandhi-kharge-meeting/
https://youtu.be/2GhRDtqQKaw?si=MRLLgvCR2KUDI2n8
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *