रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, 33 भेड़-बकरियों की मौत

देहरादून जिले के डोईवाला स्थित कुड़कावाला बस्ती में देर रात आवारा कुत्तों के झुंड ने भेड़-बकरियों पर हमला कर दिया।

हमले के बाद बाड़े में मची भगदड़ से 33 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। घटना से पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

बाड़े में घुसकर किया हमला

जानकारी के अनुसार, पशुपालक जॉनी के पास करीब 90 भेड़-बकरियां हैं।

देर रात कुत्तों का झुंड अचानक बाड़े में घुस गया। कुत्तों के भौंकने और हमले से पशु बुरी तरह घबरा गए।

डर के कारण भेड़-बकरियां एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गईं। इससे कई पशुओं को चोट लगी और दम घुटने से उनकी मौत हो गई।

सुबह पशुपालक बाड़े में पहुंचा तो 33 पशु मृत मिले।

पशु चिकित्सक ने किया निरीक्षण

घटना की सूचना मिलने पर डोईवाला की वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. पूजा पांडे मौके पर पहुंचीं।

उन्होंने मृत पशुओं का निरीक्षण किया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कराई।

डॉ. पूजा पांडे के अनुसार, प्रथम दृष्टया मौत का कारण आवारा कुत्तों का हमला और उसके बाद मची भगदड़ प्रतीत हो रहा है। कुछ पशुओं पर कुत्तों के काटने के निशान भी मिले हैं।

बचे पशु अभी भी डरे हुए

पशु चिकित्सक ने बताया कि हमले में बचे भेड़-बकरियां अभी भी डरी हुई हैं। उन्हें उपचार दिया जा रहा है।

मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पीड़ित पशुपालक जॉनी ने प्रशासन से आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

उन्होंने मृत पशुओं के बदले उचित मुआवजा देने की भी अपील की है।

https://regionalreporter.in/nandnagar-ramani-village-teenager-teenage-girl-death/
https://youtu.be/AVYzvlgVjws?si=KxH6qzSgvxh82bz1

Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *