रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

डॉ. रचित गर्ग बने श्रीनगर संयुक्त अस्पताल के नए CMS

रेडियोलॉजिस्ट के साथ संभालेंगे अतिरिक्त जिम्मेदारी

डॉ. विमल गुसाईं के स्थानांतरण के बाद मिली नई जिम्मेदारी, वर्षों से गढ़वाल क्षेत्र में दे रहे हैं स्वास्थ्य सेवाएं

राजकीय उप जिला चिकित्सालय संयुक्त अस्पताल, श्रीनगर गढ़वाल में कार्यरत वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रचित गर्ग को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

यह जिम्मेदारी उन्हें डॉ. विमल गुसाईं के स्थानांतरण के बाद दी गई है।

डॉ. विमल गुसाईं का हुआ स्थानांतरण

संयुक्त अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पद पर कार्यरत डॉ. विमल गुसाईं का वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम

2026-27 के तहत चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक कार्यालय, देहरादून में स्थानांतरण किया गया है।

इसके बाद अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारी अब डॉ. रचित गर्ग संभालेंगे।

रेडियोलॉजी सेवाओं में निभा रहे अहम भूमिका

डॉ. रचित गर्ग लंबे समय से श्रीनगर गढ़वाल में रेडियोलॉजी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

उनकी उपलब्धता से दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जैसी महत्वपूर्ण जांच की सुविधा समय पर मिल रही है।

टिहरी और देवप्रयाग में भी दे रहे सेवाएं

डॉ. गर्ग केवल श्रीनगर अस्पताल तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हिंडोलाखाल और देवप्रयाग उप जिला चिकित्सालय

में भी सप्ताह में तीन दिन अपनी विशेषज्ञ सेवाएं देकर क्षेत्र के मरीजों को लाभ पहुंचा रहे हैं।

उनके कार्यों की स्थानीय स्तर पर सराहना की जाती है।

सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय

चिकित्सा सेवाओं के साथ-साथ डॉ. रचित गर्ग सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते हैं।

पिछले बैकुंठ चतुर्दशी मेले में उन्होंने द्वि झणो की स्वाणी जोड़ी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया था।

मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की उम्मीद

सरल, सौम्य और मृदुभाषी व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाने वाले डॉ. रचित गर्ग के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का

अतिरिक्त कार्यभार संभालने से अस्पताल की प्रशासनिक व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

https://youtu.be/B81DhrHydEs?si=odc_Onu0U2KSohRe
https://regionalreporter.in/cm-pushkar-singh-dhami-honors-uttarakhand-women-boxers/
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *