आज शनिवार, 28 मार्च को विश्वभर में Earth Hour 2026 मनाया जा रहा है। इस अवसर पर उत्तराखंड में भी रात
8:30 बजे से 9:30 बजे तक एक घंटे के लिए गैर-जरूरी लाइट्स बंद रखी जाएंगी। राज्य सरकार ने सभी
नागरिकों, संस्थानों और कार्यालयों से इस अभियान में भाग लेने की अपील की है।
ऊर्जा संरक्षण के लिए खास पहल
अर्थ आवर डे की 20वीं वर्षगांठ के मौके पर यह पहल ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है।
एक घंटे के लिए गैर-जरूरी बिजली बंद करने से ऊर्जा की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाता है।
प्रदेशभर में रहेगा प्रतीकात्मक ‘ब्लैक आउट’
उत्तराखंड में इस दौरान प्रतीकात्मक रूप से ‘ब्लैक आउट’ रहेगा। सरकार ने सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों,
व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और आम जनता से इस दौरान गैर-जरूरी लाइट्स और विद्युत उपकरण बंद रखने की अपील की है।
पर्यावरण संरक्षण का संदेश
अर्थ आवर डे का मुख्य उद्देश्य लोगों को जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग और प्रकृति संरक्षण जैसे गंभीर मुद्दों के प्रति जागरूक करना है।
यह अभियान दर्शाता है कि छोटे-छोटे प्रयास भी पर्यावरण बचाने में बड़ा योगदान दे सकते हैं।
ऊर्जा प्रदेश के लिए खास महत्व
उत्तराखंड, जिसे ऊर्जा प्रदेश भी कहा जाता है, में कई प्रमुख जलविद्युत परियोजनाएं संचालित हैं।
ऐसे में इस प्रकार के अभियान ऊर्जा बचत और पर्यावरण संतुलन के लिए और भी महत्वपूर्ण माने जाते हैं।
पृथ्वी की रक्षा का सामूहिक संकल्प
अर्थ आवर डे हमें यह संदेश देता है कि पृथ्वी हमारी जिम्मेदारी है। इसे सुरक्षित रखने के लिए हर व्यक्ति को अपने
स्तर पर छोटे-छोटे प्रयास करने चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित किया जा सके।















Leave a Reply