रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

ईद-उल-अजहा की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न, पौड़ी पुलिस रही पूरी तरह मुस्तैद

जनपदभर में सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

पौड़ी पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जनपदभर में ईद-उल-अजहा (बकरा ईद) की नमाज शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण

माहौल में संपन्न हुई। सुबह से ही पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी

रखी गई।

मस्जिदों और ईदगाहों में तैनात रहा भारी पुलिस बल

जनपद की मस्जिदों, ईदगाहों, प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

नमाज के दौरान पुलिस द्वारा लगातार पैदल गश्त, मोबाइल पेट्रोलिंग और निगरानी की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही।

वरिष्ठ अधिकारी लगातार करते रहे मॉनिटरिंग

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीमें लगातार भ्रमणशील रहीं और हर गतिविधि पर नजर बनाए रखी।

त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या अफवाह फैलाने वालों पर विशेष निगरानी रखी गई।

भाईचारे के साथ मनाया गया पर्व

ईद-उल-अजहा का पर्व जनपदभर में आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया गया।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

https://regionalreporter.in/ration-card-verification-drive-intensifies-in-pauri/
https://youtu.be/P4dYKabSTrA?si=6gpV7IBIWeC9SvL5
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *