रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

हरेला सप्ताह में 70 हजार पौधे रोपकर बना मिसाल

ईटीएफ के अभियान को मिली व्यापक सराहना

हरेला पर्व के अवसर पर 130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) इकोलॉजिकल कुमाऊँ (ईटीएफ) ने

10 से 16 जुलाई तक आयोजित हरेला सप्ताह के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में 70 हजार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

अभियान को जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने व्यापक सराहना दी।

जनसहभागिता से चला वृक्षारोपण अभियान

बनानी, गुनसेरा (चंडाक), अगनिया (बुंगाचीना), सुवाकोट (वड्डा) समेत कई क्षेत्रों में स्थानीय ग्रामीणों,

पूर्व सैनिकों, स्कूली छात्रों, स्वयंसेवी संस्थाओं, वन विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से वृक्षारोपण किया गया।

अभियान के तहत आम, अनार, अमरूद, लीची, नींबू, बांज, मणिपुरी बांज, चिनार, देवदार, सुरई और कचनार सहित स्थानीय एवं फलदार प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

ईको पार्क चंडाक में हुआ समापन

हरेला सप्ताह का समापन वरदानी ईको पार्क, चंडाक में हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या मुख्य अतिथि रहीं।

इस दौरान अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक मीनाक्षी जोशी, महापौर कल्पना देवलाल, जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाई,

पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी सहित कई जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।

अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण और हिमालयी पारिस्थितिकी के संवर्धन में ईटीएफ के योगदान की सराहना करते हुए इसे जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

वन क्षेत्राधिकारी दिनेश जोशी सम्मानित

हरेला सप्ताह के दौरान वन पंचायत धनौड़ा में आयोजित कार्यक्रम में वनाग्नि नियंत्रण और पौधारोपण अभियान में

उल्लेखनीय योगदान के लिए वन क्षेत्राधिकारी दिनेश जोशी को शॉल ओढ़ाकर और पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन मुस्कान सामाजिक उत्थान समिति ने किया। इस अवसर पर किसान भूषण पुरस्कार प्राप्त

पूर्व सूबेदार केशवदत्त मखौलिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

https://regionalreporter.in/rakeshwari-temple-rasi-pauranik-jagar-madmaheshwar-valley-ukhimath/
https://youtu.be/xdaFOe9t2fU?si=B0YYT-GjWaHdDTkt
जगदीश कलौनी
+ posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *