रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

फीताड़ी अग्निकांड के जख्मों पर मरहम

राख में बदले घरों के बीच पहुंचा सरकार का सहारा, 14 परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्र स्थित फीताड़ी गांव में भीषण आग की त्रासदी के बाद पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दर्द बांटते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया।

राख में तब्दील सपनों के बीच मंत्री का दौरा

मंत्री ने गांव पहुंचकर जले हुए घरों का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

उन्होंने कहा कि इस कठिन घड़ी में सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

“अब फिर से खड़ा होगा जीवन”-आजीविका पर फोकस

पीड़ितों को राहत देते हुए मंत्री ने 14 परिवारों को गोट वैली प्रोजेक्ट से जोड़ने की घोषणा की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द बकरियों का वितरण किया जाए, ताकि आग से उजड़े परिवार दोबारा अपनी जिंदगी संवार सकें।

ग्रामीणों का दर्द-मुआवजा और सुरक्षा की मांग

गांव के लोगों ने मुआवजा, पुनर्वास और भविष्य में ऐसी घटनाओं से सुरक्षा की मांग उठाई।

मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सभी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।

23 मार्च की रात बना था काल

23 मार्च की रात लगी आग ने फीताड़ी गांव में तबाही मचा दी थी।

8 घर और 6 अन्न भंडार जलकर राख हो गए, जबकि 3 मवेशियों की भी जान चली गई।

देखते ही देखते गांव में चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

घटना के बाद जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर राहत और बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

https://regionalreporter.in/joshimath-custody-death-haryana-police-allegations/
https://youtu.be/-PLjIlabqAY?si=UcbXQc8rSnK8NX2R
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *