रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

केरल में रैगिंग मामले में पांच नर्सिंग छात्र गिरफ्तार

केरल के कोट्टायम में स्थित सरकारी नर्सिंग कॉलेज में फर्स्ट ईयर के छात्रों की रैगिंग करने के आरोप में थर्ड ईयर के पांच छात्रों को गिरफ्तार किया गया है।

विस्तार

केरल के एक सरकारी नर्सिंग कॉलेज के थर्ड ईयर के पांच छात्रों को नए छात्रों की रैगिंग करने के आरोप में बुधवार, 12 फरवरी सुबह गिरफ्तार किया गया

फर्स्ट ईयर के छात्रों द्वारा टॉर्चर करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराने के बाद यह गिरफ्तारी की गई कोट्टायम स्थित गांधीनगर पुलिस के मुताबिक, सभी छात्रों को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है

पुलिस ने बताया कि, संस्थान में करीब तीन महीने से जारी रैगिंग से तंग आकर फर्स्ट ईयर के तीन छात्रों ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।

शिकायतकर्ताओं ने कहा कि, उन्हें नग्न अवस्था में खड़े रहने को कहा गया उनकी तस्वीरें ली गई तथा सीनियर स्टूडेंट्स ने नुकीली वस्तुओं से उनके शरीर पर निशान बना दिए

शिकायत में यह भी कहा गया है कि सीनियर छात्र उन्हें नंगा करते थे और प्राइवेट पार्ट में डंबल लटका देते थे।

ज्योमेट्री बॉक्स के कंपास से उन्हें चोट भी पहुंचाई जाती थी। घावों पर लोशन लगाया जाता था। शिकायत में यह भी बताया गया है कि उनके चेहरे, सिर और मुंह पर क्रीम लगाई जाती थी।

सीनियर स्टूडेंट्स शराब खरीदने के लिए नए छात्रों से पैसे भी वसूलते थे उनके साथ नियमित रूप से शारीरिक प्रताड़ना भी की जाती थी।

माता-पिता के कहने पर तीन जूनियर छात्रों ने शिकायत दर्ज कराई। गांधी नगर SHO टी. श्रीजीत इस मामले की जांच कर रहे हैं।

आरोपी छात्र कॉलेज से निलंबित

छात्रों ने अपने अभिभावकों के निर्देश पर गांधीनगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने छात्रों के बीच विवाद होने का संदेह जताते हुए जांच शुरू कर दी।

विस्तृत जांच के दौरान रैगिंग की जानकारी सामने आई। इस घटना के बाद छात्रों को कॉलेज से निलंबित कर दिया गया। कॉलेज प्राचार्य ने एंटी रैगिंग एक्ट के तहत जांच के बाद कार्रवाई की।

गिरफ्तार छात्रों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 118(1), 308(2), 351(1) और केरल रैगिंग निषेध अधिनियम (Kerala Prohibition of Ragging Act) की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

https://regionalreporter.in/amit-shah-will-arrive-at-the-closing-ceremony-of-the-38th-national-games/
https://youtu.be/9QW0uH_UIwI?si=FyVD7n2sHMt_uscs
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *