रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

दो विदेशी महिला पर्वतारोही चौखंबा ट्रेक से लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड के चमोली जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां चौखंबा-3 ट्रेक पर 6995 मीटर की ऊंचाई पर दो विदेशी महिला पर्वतारोही लापता हो गई हैं। पर्वतारोहियों ने अपने फंसे होने की सूचना अपनी एंबेसी को दी, जिसके बाद उन्हें ढूंढने की कवायद शुरू हुई।

शुक्रवार, 4 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से विदेशी पर्वतारोहियों का रेस्क्यू करने का प्रयास किया, लेकिन फिलहाल उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। ट्रैकिंग पर गई ब्रिटिश नागरिक 27 वर्षीय फायजने मान्नेरस और यूएसए नागरिक 23 वर्षीय मिचेल थेरेसा देवोरोक की खोज जारी है। दोनों पर्यटक 11 सितंबर से 18 अक्टूबर तक की अनुमति लेकर ट्रैकिंग पर गई थीं। उनकी लोकेशन का पता लगाने के लिए दो हेलीकॉप्टरों ने क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

उनके पास आवश्यक उपकरण और सामान खाई में गिर जाने के कारण वे बर्फ से ढके चौखंबा पर्वत पर फंस गईं। महिला पर्यटकों ने पेजर के जरिए अपनी एंबेसी से संपर्क किया, जिसके बाद चमोली जिला प्रशासन ने वायु सेना से मदद मांगी। इसके साथ ही, जिला प्रशासन के अनुरोध पर एनडीआरएफ की टीम भी सर्च अभियान के लिए देहरादून से रवाना हो गई है।

https://regionalreporter.in/now-green-card-will-be-necessary-for-vehicles/
https://youtu.be/jkIQC6t9hr8?si=JxSR9pREItktpLMI
Website |  + posts
2 comments

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *