रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

निजी प्रयासः स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीराम शर्मा के नाम से बनेगा संग्रहालय

#

धरोहर संग्रहालय का रूप दिया जाएगा डाॅ. अतुल शर्मा के आवास को
रीजनल रिपोर्टर ब्यूरो

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीराम शर्मा प्रेम की रचनाओं और दुर्लभ चित्रों को संग्रहालय में संजोया जाएगा। जैन प्लाॅट के वाणी विहार स्थित जनकवि डाॅ. अतुल शर्मा के आवास धरोहर को संग्रहालय का रूप दिया जाएगा। गुरुवार को इस संबंध में उनके आवास पर हुई बैठक में इस पर निर्णय लिया गया। इसके साथ ही श्रीराम शर्मा प्रेम व्याख्यान माला शुरू करने का भी निर्णय लिया गया।

निजी प्रयासः स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीराम शर्मा के नाम से बनेगा संग्रहालय

प्रतिमाह कराई जाए श्रीराम शर्मा ‘प्रेम’ की व्याख्यान माला
बैठक में राज्य आन्दोलनकारी रविन्द्र जुगरान ने व्याख्यान माला को प्रतिमाह करने का सुझाव दिया। जनकवि डाॅ. अतुल शर्मा ने बताया कि कविवर प्रेम की स्मृति में व्याख्यान माला में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाएगा। उनके व्याख्यानों से नई पीढ़ी को समसामयिक विषयों पर गहन जानकारी प्राप्त होगी।

श्रीराम शर्मा पर बनाई जाएगी डाॅक्यूमेंट्री
कवियित्री रंजना शर्मा ने बताया कि कविवर प्रेम पर पांच ग्रंथ प्रकाशित हुए हैं। उनकी कविताएं गढ़वाल विवि के पाठ्यक्रम में पढ़ाई जाती हैं।

श्रीराम शर्मा प्रेम पर डाॅक्यूमेंट्री बनाने वाले निर्देशक जय प्रकाश पंवार जेपी ने उनके दुर्लभ चित्रों का संग्रहालय बनाने का सुझाव दिया। जिस पर जनकवि डाॅ. अतुल शर्मा ने अपनी सहमति दी। कहानीकार रेखा शर्मा ने कहा कि व्याख्यान किसी विशेष तिथियों पर करना चाहिए।

https://regionalreporter.in/candidates-made-revelations-on-neet-exam-controversy/
Website |  + posts
2 comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: